हाथरस, फरवरी 2 -- हाथरस। मोदी सरकार के आम बजट से मध्यम वर्ग निराश है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल पर उपकर लगाने से महंगाई और ज्यादा बढ़ेगी। रोजमर्रा की जरूरत के सामान, कपड़ा, लेदर, सिथेटिक, फटवीयर, चमड़े के, मोबाइल की बैटरियां, सोलर ग्लास, आदि के दाम कम होने से आदि की कीमतें कम होने से लोगों की जेब पर बोझ कम होगा। जिले के उद्यमियों का कहना है कि जिले के परंपरागत उद्योगों के लिए बजट में कुछ खास नहीं है। कुटीर उद्योग के लिए जरूर पैकेज की घोषणा की गई है तो हो सकता है कि इसका लाभ आने वाले समय में यहां के दाल, हींग, पावरलूम, हैंडीक्राफ्ट, मेटल, अचार-मुरब्बा और रंग-गुलाल आदि उद्योगों को मिल जाए। जानकार इसे मध्यम वर्ग का बजट बता रहे हैं। गृहणियों का कहना है कि जब आम जरूरत की चीजों पर महंगाई बढ़ेगी तो उनकी रसोई का खर्च भी बढ़ेगा। सोने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.