घाटशिला, फरवरी 16 -- पोटका। प्रखंड के हाता में स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम रामगढ हाता में पांच दिवसीय 57वां महायज्ञानुष्ठान अखण्ड हरिनाम संकीर्तन एवं नवम विष्णु यज्ञ के चौथे दिन शनिवार ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। आसपास क्षेत्रों से हजारों भक्त यज्ञानुष्ठान पहुंचे। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन श्रवण कर आशीर्वाद लिया। पांच दिवसीय यज्ञानुष्ठान सह हरिनाम संकीर्तन का समापन सोमवार को पूर्णाहुति, यज्ञोपवीत संस्कार एवं धुलट के साथ होगा। चौथे दिन शनिवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने यज्ञानुष्ठान में पहुंचे। उन्होंने पूजा अर्चना एवं हरिनाम संकीर्तन का श्रवण कर क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। मौके पर उन्होंने कहा कि रामगढ आश्रम हाता पूरे कोल्हान का एक पावन तीर्थस्थल के रूप में विकसित हो चुका है यहां लगातार 57 वर्षो से यज्ञ एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.