घाटशिला, अगस्त 20 -- पोटका, संवाददाता। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा उन्नति का पहिया योजना के अंतर्गत नि: शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने किया। मौके पर आसपास क्षेत्र के 12 स्कूलों के कक्षा आठवीं के 450 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गयी। कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड सरकार छात्र-छात्राओं को पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए साइकिल उपलब्ध करा रही है। आप सभी छात्र खूब मेहनत कर पढ़ाई करें। बिना परिश्रम के जीवन में सफलता प्राप्त करना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि सरकार एक छात्र के लिए निजी विद्यालयों से भी ज्यादा खर्च कर रही है, ताकि गरीब छात्र भी पढ़ कर आगे बढ़ सकें। छात्रों को लक्ष्य तय करने की जरूरत है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.