जामताड़ा, दिसम्बर 30 -- हाड़ कंपाने वाले ठंड से ठिठुरा जामताड़ा, पारा लुढ़क कर 8 डिग्री पर पहुंचा - दिन और रात लोगों के लिए आग बना सबसे बड़ा सहारा जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा जिला में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। ठंड में बढ़ोतरी हो रही है और पारा गिरता जा रहा है। मंगलवार को पारा लुढ़क कर 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हाड़ कंपाने वाली कनकनी से लोगों का जनजीवन बुरी तक प्रभावित हो गया है। दिन-रात लोग आग के सहारे खुद को बचाने में लगे हुए हैं। एक तरफ जहां शाम ढलने के बाद प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है, वहीं दूसरी ओर लोग अपनी व्यवस्था से आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह से जिला में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में गिरावट होने से लगातार ठंड बढ़ रही है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट और पछुआ हवा के थपे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.