बुलंदशहर, जनवरी 7 -- बुलंदशहर। जनवरी की शुरुआत के साथ ही जिले में कड़ाके की ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को भले ही कोहरे से मामूली राहत रही, लेकिन हड्डियों को कंपा देने वाली गलन ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरा जिला शीतलहर की चपेट में रहा। सूर्यदेव के दर्शन काफी देरी से हुए, जिसके कारण सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिखे। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे भी पूरी तरह गरम कपड़ों में लिपटे नजर आए। पाला गिरने के कारण दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय तेज धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। - तापमान में भारी गिरावट, कल और बढ़ेगी ठिठ...