आजमगढ़, दिसम्बर 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। कड़ाके की ठंड और भीषण गलन ने दिहाड़ी मजदूरों के रोजगार पर भी असर डाला है। तापमान में गिरावट के कारण निर्माण और कृषि जैसे खुले स्थानों पर होने वाले काम प्रभावित हुए हैं। जिससे उनकी आमदनी लगभग शून्य हो गई है। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण काम के घंटे कम हो गए हैं। कई जगह काम पूरी तरह बंद है। ठेकेदार और गृहस्वामी फिलहाल निर्माण कार्य टाल रहे हैं। मंडियों में हर दिन बमुश्किल 30 प्रतिशत मजदूरों को ही काम मिल पा रहा है। शीतलहर में दोपहर बाद तक बैठे रहते हैं मजदूर आजमगढ़, संवाददाता। सप्ताह भर से पड़ रही भीषण शीतलहर और हाड़ गला देने वाली ठंड में फावड़ा चलाने और गारा-माटी करने वाले मजदूरों के हाथ भी कांप रहे हैं। इसके बाद भी वे शीतलहर में नगर के सिधारी पुल पर हर दिन दोपह...