हल्द्वानी, अक्टूबर 11 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी एक कारोबारी पर हाट बाजार की जमीन एग्रीमेंट कराने के नाम पर दो लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुसुमखेड़ा निवासी भरत वल्दिया ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कैलाश बल्यूटिया से उन्होंने मल्ली बमौरी में हाट बाजार लगाने के लिए जमीन का अनुबंध किया था। आरोप है कि अनुबंध के तहत उसने दो लाख रुपये नकद जमीन मालिक को एडवांस के तौर पर दिए। जो कि उसने अपने परीचितों से लिए थे। आरोप है कि 17 मई को जमीन के टेंडर पड़ने थे, लेकिन इससे एक दिन पहले धोखाधड़ी से कैलाश ने रुपयों के लालच में किसी दूसरे को जमीन दे दी। जबकि पहले उसके साथ अनुबंध हुआ था। आरोप है कि उसका दो लाख रुपया धोखाधड़ी में फंस गया। एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में आरोपी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.