चाईबासा, अगस्त 8 -- चाईबासा। हाटगम्हरिया बाजार से 11 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा। इस आशय का निर्णय भारतीय जनता पार्टी की हाटगम्हरिया मंडल की बैठक में लिया गया। हाटगम्हरिया बस स्टैंड के समीप आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चतोम्बा ने की, जबकि संचालन हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा के संयोजक अभिजीत गगराई एवं देवेंद्र कुम्हार ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मंडल प्रभारी चंद्रमोहन तियू एवं जिला भाजपा के महामंत्री एवं अभियान के संयोजक प्रताप कटियार महतो उपस्थित थे। तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए व्यापक रणनीति तय की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक आमजन को 15 अगस्त को अपने घरों में तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित करेंगे। बैठक में मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.