पटना, जुलाई 2 -- लोजपा (रामविलास) पांच जुलाई को पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती हाजीपुर में मनाएगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ ही बिहार से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में भी पार्टी जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में जयंती समारोह होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...