मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर। हाजीपुर में एफओबी के गर्डर लांचिंग को लेकर बुधवार को तीन घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक रहेगा। इस कारण दोपहर 12.30 बजे से 3.30 तक परिचालन बंद रहेगा। इससे बुधवार को 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस गोरखपुर से दो घंटे, 14673 जयनगर अमृतसर 2.35 घंटे, 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस बरौनी से 2.15 घंटे, 13211 जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी जोगबनी से डेढ़ घंटे की देरी से चलेगी। इसके अलावा 75219 देवरिया-सोनपुर देवरिया से डेढ़ घंटे, 18182 थावे-टाटा एक्सप्रेस थावे से एक घंटे की देरी से खुलेगी। वहीं, 18181 टाटा-थावे एक्सप्रेस दानापुर व सोनपुर मंडल, 15708 अमृतसर कटिहार दो घंटे, 15566 वैशाली एक्सप्रेस 1.40 घंटे, 12562 स्वतंत्रता सेनानी 50 मिनट रोक-रोककर चलेगी। जबकि, 15516 दानापुर-नरकटियागंज इंटरसिटी 20 मिनट और 19483 अह...