हाजीपुर, जून 13 -- हाजीपुर। निज संवाददाता स्थानीय मंडलकारा में गुरुवार को अपर जिला दंडाधिकारी संजय कुमार और डीएसपी मुख्यालय ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। अचानक हुए इस औचक निरीक्षण से थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया। इन दोनों वरीय अधिकारियों ने जेल के अंदर बंदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं की गहन जांच पड़ताल की और बंदियों को मूलभूत सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जेल अस्पताल की व्यवस्था की भी दोनों पदाधिकारियों ने जांच की। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर चिकित्सा सेवा की जानकारी ली गई। दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी गई। जेल के सभी महिला एवं पुरुष वार्डों का इस दौरान निरीक्षण किया गया। अपर जिला दंडाधिकारी और डीएसपी मुख्यालय ने इस दौरान बंदियों से बातीचीत कर जेल में मिल रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.