जहानाबाद, दिसम्बर 21 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नगवा पंचायत अंतर्गत हाजीपुर झुनाठी में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नालसा आशा स्कीम 2025 तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम 2025 के संबंध में उपस्थित ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगवा पंचायत के मुखिया तपेश्वर चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता शिविर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक कानून की पहुंच सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। शिविर में उपस्थित पैनल अधिवक्ता नंदकिशोर शर्मा ने नालसा आशा स्कीम 2025 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत गरीब, असहाय, महिलाओं, बच्चों एवं वंचित वर्गों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.