मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- जमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के हाजीपुर ग्राम पंचायत में गुरुवार की शाम डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा की देखरेख में ग्राम पंचायत सदस्य विपिन कुमार पांडेय को ग्राम पंचायत का कार्यवाहक प्रधान मनोनीत किया गया। पत्नी की हत्या के मामले में ग्राम प्रधान के पिछले चार माह से जेल में बंद रहने से ग्राम पंचायत का विकास कार्य बाधित हो रहा था।विकास कार्य को गति देने के लिए डीएम के निर्देश पर कार्यवाहक ग्राम प्रधान का चयन किया गया। ग्राम पंचायत के ग्यारह सदस्यों में से दो सदस्य बाहर थे।नौ सदस्यों में से सात ग्राम पंचायत सदस्यों ने विपिन पांडेय के पक्ष में हाथ उठाकर समर्थन दिया । उनके विपक्षी दीपक गुप्ता को मात्र दो लोगों का समर्थन हासिल हुआ।बीडीओ रक्षिता सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में विकास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.