गढ़वा, दिसम्बर 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। प्रशासनिक व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को डीसी दिनेश यादव ने चिनियां प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की उपस्थिति व्यवस्था, अभिलेखों और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि राजस्व उपनिरीक्षक विनोद रंजन ने उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर अंकित करने के बावजूद कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। उसे कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही व अनुशासनहीनता मानते हुए उनसे तत्काल स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि सरकारी कार्यालयों में समयबद्ध उपस्थिति और उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यशैली अनिवार्य है। इसमे...