बिहारशरीफ, सितम्बर 24 -- सदर एसडीओ ने विद्यालय के निरीक्षण में पकड़ी अनियमितता फोटो: काजले: रहुई में बुधवार को विद्यालय का निरीक्षण करते सदर एसडीओ काजले वैभव नितीन। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। रहुई के मध्य विद्यालय कादीबिगहा के हेडमास्टर हाजिरी बनाकर गायब थे। सदर एसडीओ काजले वैभव नितीन द्वारा विद्यालय के औचक निरीक्षण के क्रम में इस तरह की अनियमितता पायी गयी। एसडीओ ने बताया कि विद्यालय में शैक्षिणक कार्य जारी था। निरीक्षण के क्रम में उपस्थिति पंजी की जांच की गयी। उपस्थिति पंजी में हेडमास्टर की उपस्थिति दर्ज थी। जब उन्हें याद किया गया तो वे नदारद थे। इस तरह की अनियमितता पकड़े जाने के बाद उनसे जवाब मांगा गया है। जवाब के बाद विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...