पटना, अप्रैल 21 -- मनेर थाने के हाजत में दुष्कर्म के आरोपित विक्की कुमार ने आत्महत्या की कोशिश की। बेहोशी की हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर इलाज कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। मनेर के एक गांव निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मनेर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से दुष्कर्म के आरोपित विक्की कुमार को औरंगाबाद के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पथौरा गांव से शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया। वह औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र निवासी अनिल कुमार सिंह का पुत्र है। रविवार की सुबह आठ बजे के करीब विक्की ने मनेर थाने के हाजत में बिछे चादर को फाड़कर फंदा बनाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि पुलिसकर्मिय...