लोहरदगा, नवम्बर 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। हाकी इंडिया के सौ वर्ष पूरे होने पर लोहरदगा किस्को प्रखंड के देवदरिया बीजूबथान कलसा मैदान में हॉकी का मैत्री मैच आयोजित हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में देवदरिया पंचायत के मुखिया कामिल टोपनो, हाकी के सचिव अजीत भगत, अध्यक्ष महादेव उरांव शामिल हुए। मौके पर मुख्य अतिथि मुखिया कामिल टोपनो ने कहा कि जिले में हॉकी के प्रति काफी रुझान है। सुविधा मिले तो यहां के खिलाड़ी गांव जिला राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। हॉकी एशोसिएशन के सचिव अजीत भगत ने कहा कि हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है। हॉकी खेल में भारत देश ओलंपिक खेल में आठ स्वर्ण पदक जीत चुका है। अध्यक्ष महादेव उरांव ने कहा कि लोहरदगा के गांव-गांव में हाकी के लिए सुविधा मिले तो यहां से खिलाड़ी राज्य देश के लिए भी खेलेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.