रांची, फरवरी 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में चल रहे 'हाउस होल्ड सर्वे' के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 25,150 बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से बाहर (आउट ऑफ स्कूल) पाए गए हैं। इनमें वे बच्चे शामिल हैं जिन्होंने या तो पढ़ाई बीच में छोड़ दी है (ड्रॉप आउट) या कभी स्कूल में नामांकन ही नहीं लिया। देवघर और पश्चिमी सिंहभूम जिलों की स्थिति सबसे चिंताजनक है, जहां 2500 से अधिक बच्चे शिक्षा से महरूम हैं। इन बच्चों की आयु 6 से 18 वर्ष के बीच है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा सर्वे जारी है, जिससे इस संख्या में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। अंतिम सूची तैयार होने के बाद, नए शैक्षणिक सत्र में इन बच्चों को स्कूलों में नामांकित करने के लिए शिक्षकों को पोषक क्षेत्र वार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 2477 स्कूलों में सर्वे कार्य लंबित राज्...