बरेली, मार्च 23 -- नगर निगम के टैक्स विभाग ने बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए संपत्ति कर वसूली अभियान तेज कर दिया है। रविवार को अवकाश के दिन विभाग ने 55 लाख की वसूली की है। नगरायुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा शहर हित में हाउस टैक्स वसूली से विकास की रफ्तार बढ़ेगी। इसलिए करदाता समय पर अपना संपत्ति कर जमा करें। 31 मार्च के बाद बकाया रकम पर ब्याज लगेगा। नगरायुक्त संजीव कुमार मौर्य के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेजी देने के साथ-साथ नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। नगर निगम को स्वावलंबी बनाने के लिए आमदनी बढ़ाने की कवायद की जा रही है। जिन स्रोतों से राजस्व वसूली बढ़ सकती है, उस पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। संपत्ति कर से होने वाली आमदनी को बढ़ाने और करदाताओं की सहूलियत के लिए अवकाश दिवस में भी नगर निगम द्वारा कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.