रामपुर, जुलाई 19 -- नगर पालिका परिषद द्वारा हाउस टैक्स में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल खान लाला ने मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि हाल ही में रामपुर नगर पालिका परिषद द्वारा हाउस टैक्स में अत्यधिक वृद्धि कर दी गई है, जो आम जनता पर एक अतिरिक्त आर्थिक बोझ के रूप में सामने आ रही है। जो लोकतांत्रिक प्रतिक्रियाओं के भी विरुद्ध है। फ़ैसल लाला ने कहा इस समय पहले से ही आम जनता महंगाई, बेरोज़गारी और अन्य आर्थिक समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में टैक्स में की गई यह वृद्धि न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि जनविरोधी भी है। जनता की पीड़ा को समझते हुए इस सम्बंध में अपने स्तर से कोई ठोस निर्देश दे ताकि जनता को राहत मिल सके। मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.