देहरादून, मार्च 20 -- नगर निगम में हाउस टैक्स जमा नहीं करने वाले सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिए हैं। निगम ने सिडकुल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत कई कार्यालयों को हाउस टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेजे हैं। नगर निगम का कई सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों पर लाखों रुपये का हाउस टैक्स बकाया चल रहा है। उत्तराखंड एनवायरमेंट एंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड आईटी पार्क पर चार लाख 81 हजार, राज्य स्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम आईटी पार्क पर सात लाख 22 हजार, ऑरिगा सॉफ्टवेयर प्रा.वि. आईटी पार्क पर एक लाख 94 हजार हाउस टैक्स बकाया चल रहा है। इसके अलावा अन्य सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों पर भी हाउस टैक्स बताया चल रहा है। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि नगर आयुक्त के आदेश पर हाउस टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायादारों को नोटिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.