भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में निवासियों को बसावट के दौरान दिखाए गए पार्कों का सपना आज तक पूरा नहीं हो सका है। जो जमीन पार्क के लिए चिह्नित की गयी थी, वह अब गंदे नालों के पानी के डंपिंग स्थल में बदल चुकी है। जिससे इलाके में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कॉलोनी के लोग इस स्थिति को लेकर ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सुविधाओं के नाम पर धोखा कॉलोनी निवासी रत्नेश सिंह और श्वेतांक सिंह ने बताया कि किसी भी अच्छी कॉलोनी में पार्क, मंदिर, कम्युनिटी हॉल जैसी बुनियादी सुविधाएं होती हैं, लेकिन सरकारी आवास बोर्ड द्वारा बसाई गई बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि भागलपुर में ही बन रही नई सोसाइटी में ये सुविधाएं दी जा रही हैं। आशीष मंडल और विवेक आनंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.