धनबाद, जनवरी 19 -- हाउसिंग कॉलोनी में दो चोरों ने एक घर को निशाना बनाने की पुरजोर कोशिश की। घटना 16 जनवरी की ही रात की है। चोर बांस की सीढ़ी लेकर घर में चोरी करने पहुंचे थे। इसी बीच घरवालों और पड़ोसियों को भनक लग गई और वे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर चोरों को उल्टे पांव भागना पड़ा। मामले की शिकायत हाउसिंग कॉलोनी एचआईजी-14 निवासी दीप कुमार ने धनबाद थाना में की है। पुलिस को दिए शिकायत में उन्होंने बताया कि चोर सीढ़ी से उनके घर के ऊपर तल पर चढ़ कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। जब लोगों ने आहट सुनी तो शोर मचाया। इसके बाद चोर सीढ़ी वहीं छोड़ कर फरार हो गए। चोरों की गतिविधि का सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने भुक्तभोगी व आसपास के अन्य घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से जब्त किया है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों चोर ऊनी टोपी और चेहरे पर नकाब लगाए नजर आ रहे हैं। पु...