बेगुसराय, जनवरी 31 -- वीरपुर,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मैदाबभनगामा गांव में शुक्रवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 26 वर्षीय मो. तौफीक की मौत हो गई। वह मो गयासुद्दीन का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि वह जुमे की नमाज अदा कर घर की छत पर गया था। तभी छत पर लटक रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार से उसका स्पर्श हो गया। तार की चपेट में आते ही वह वहीं गिर कर बेहोश हो गया। जबतक लोग कुछ कर पाते उसकी जान चली गई। अचानक हुए इस हादसे से लोग स्तब्ध रह गए। परिजनों में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि तौफीक बेहद ही सुशील व व्यवहार कुशल युवक था। ऊपर वाले ने जल्दी उसे छीन लिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने मौके पर पहुंच हादसे की जांच शुरू की। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.