कानपुर, दिसम्बर 13 -- अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खलीलपुर गांव के पास स्थित एक दुग्ध डेयरी के सामने शनिवार सुबह कानपुर- झांसी हाई-वे पार कर रहे इसी गांव के एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मचगया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फरार कार चालक की तलाश शुरू की है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खलीलपुर गांव के रहने वाले सत्तर साल के बुजुर्ग शिवपाल यादव शनिवार सुबह गांव से कुछ दूर पर स्थित अपने बेटे की दुकान पर गए थे। वहां से करीब साढे छह बजे सुबह वह वापस अपने घर आ रहे थे। गांव के पास स्थित एक दुग्ध डेयरी के पास कानपुर- झांसी हाई-वे पार करते समय उनको तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर हाई-वे पर जा गिरे। दुर्घटना के बाद तेज रफ्तार कार उनको कुचलकर भ...