हाजीपुर, जनवरी 20 -- हाजीपुर । हिंदुस्तान प्रतिनिधि नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर ई-रिक्शा और जुगाड़ गाड़ी का परिचालन बंद होगा। इसको लेकर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी करते हुए अपना बयान जारी किया है। जारी बयान के अनुसार सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हाईवे पर चलने वाले ई-रिक्शा पर जल्द ही रोक लगेगी। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जा रहा है। यही नहीं एनएच या फिर एसएच पर चलने वाले ट्रैक्टर चालकों को रेडियम लगाकर चलने की अपील की गई है, ताकि दूर से ही वाहनों को दिखाई दे। दूसरी ओर परिवहन मंत्री के बयान के बाद से ऑटो चालक संघ और ऑटो रिक्शा चालकों में काफी रोष है। हालांकि जिले के परिवहन विभाग के पदाधिकारी अभी इस आदेश से अंजान हैं। उनका कहना है कि ई-रिक्शा को लेकर...