नवादा, फरवरी 16 -- नरहट, एक संवाददाता शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों का असर अब ग्रामीण के क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। नरहट प्रखंड के उत्क्रमित इंटर विद्यालय चैनपुरा में शिक्षा का स्तर अब डिजिटल कंटेंट के माध्यम से उन्नत हो रहा है। स्मार्ट क्लास के संचालन से छात्रों में न केवल सीखने की दिलचस्पी बढ़ी है, बल्कि आत्मविश्वास में भी इजाफा हुआ है। अब चॉक और डस्टर के साथ-साथ डिजिटल तकनीक छात्रों के हाथों में है। इससे न केवल शिक्षकों के लिए अध्यापन कार्य सुलभ हुआ है, बल्कि छात्र अपनी जिज्ञासाओं का समाधान तत्काल वीडियो और ऑडियो के माध्यम से पा रहे हैं। यह तकनीक शिक्षा को सहज, सुलभ और बहुपयोगी बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। स्मार्ट क्लास ने शिक्षण व्यवस्था को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। विद्यालय में स्थापित आधुनिक स्मार्ट टीवी ...