देवघर, सितम्बर 23 -- देवघर, प्रतिनिधि जसीडीह थाना के केनमनकाठी गांव में सोमवार को एक प्लंबर मिस्त्री हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। घायल मिस्त्री विष्णु यादव है। वह गांव के ही एक व्यक्ति के घर में मरम्मत कार्य कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काम करने के दौरान घर के नजदीक से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत तार के संपर्क में अचानक मिस्त्री आ गया, जिससे बुरी तरह झुलस गया। घटना के तुरंत बाद सहयोगी ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख वार्ड में भर्ती कर लिया। डॉक्टर के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.