देहरादून, दिसम्बर 13 -- पौड़ी। केंद्रीय श्रम रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शनिवार को पौड़ी के कंडोलिया मैदान में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करते हुए युवाओं में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने खेलों को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बताते हुए पौड़ी को हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। केंद्रीय मंत्री के पौड़ी आगमन पर स्थानीय परंपरा के अनुरूप शिशु मंदिर के छात्रों ने मांगलिक गीतों के साथ स्वागत किया। दीप जलाकर सांसद खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी मंच प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप देश में खेल संस्कृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.