हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 27 -- यूपी के मेरठ में दौराला के सकौती में असामाजिक तत्वों ने रुहासा मार्ग पर दो धर्मस्थलों और नंगली जीतपुर मार्ग पर एक धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात को देररात अंजाम दिया गया। शुक्रवार को इसका पता लगा तो लोगों में आक्रोश फैल गया। सीओ दौराला और इंस्पेक्टर फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तीनों धर्मस्थल की वीडियोग्राफी कराई गई। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने तहरीर दी है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने धर्मस्थल को ठीक कराने और आरोपियों की धरपकड़ का आश्वासन दिया है। सकौती-रुहासा मार्ग स्थित धर्मस्थल पर देररात शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। शुक्रवार दोपहर कुछ लोग यहां पहुंचे तो निर्माण क्षतिग्रस्त मिला। पुलिस को सूचना दी गई। इसी संपर्क मार्ग पर करीब एक किलोमीटर आगे एक और धर्मस्थल के क्षतिग्रस्त कि...