नई दिल्ली, जनवरी 11 -- भारत ने न्यूजीलैंड को वड़ोदरा में खेले गए पहले वनडे में 4 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए, इसके जवाब में भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन अंतिम ओवरों में लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण भारतीय टीम दबाव में पहुंच गई थी। भारत ने 49वें ओवर में 6 विकेट पर 306 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 93 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन ने 4 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।राहुल-कोहली ने दिखाया दम 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने धीमी शुरुआत की थी लेकिन फिर गियर बदले और रन बटोरे। भा...