संतकबीरनगर, फरवरी 22 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित हुई। जनपद के कुल पांच केन्द्रों पर परीक्षा सख्ती के बीच सम्पन्न कराई गई। इसमें कुल 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निगरानी की जाती रही। गेट पर कड़ी जांच के बाद छात्रों को प्रवेश मिल पाया। जिले में कुल पांच केन्द्रों पर सीबीएसई परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इनमें सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद, ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद, जीआर एकेडमी देवडांड़, जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा, एसआर एकेडमी नाथनगर केन्द्र शामिल हैं। शनिवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इसमें 2708 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें से 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 2679 छात्रों ने परीक्षा दी...