आरा, मार्च 18 -- पीरो, संवाद सूत्र बिहार दिवस के मौके पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल सिकरौल के छात्र शुभम को पीरो में भी सम्मानित किया जायेगा। मालूम हो कि इंटर स्तरीय हाईस्कूल सिकरौल के छात्र शुभम ने आयोजित गणित ओलम्पियाड में नौ से 12 वर्ग के प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला प्रशासन की ओर से 13 मार्च को गणित ओलम्पियाड में प्रथम आने पर फतेहपुर निवासी शिक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू के पुत्र शुभम को सम्मानित किया गया था। गणित ओलिम्पयाड में जिले में प्रथम स्थान पाने पर अनुमंडल का नाम रौशन करने वाले तरारी प्रखंड के फतेहपुर निवासी शुभम कुमार को पीरो में भी सम्मानित करने की योजना बनायी गयी है। शुभम गणित ओलम्पिया डमें प्रथम आने का श्रेय अपनी माता आरती देवी को देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.