संभल, मार्च 19 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसको लेकर जिले के पांच विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। साथ ही मूल्यांकन केंद्रों के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत जिला पर्यवेक्षक की तैनाती कर दी गई है। मूल्यांकन केंद्र पर लगे शिक्षकों के मोबाइल फोन समेत किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाने पर पाबंदी रहेगी। शासन ने भी मूल्यांकन कार्य को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं मंगलवार को डीआईओएस ने स्टेटिक मजिस्टेट समेत उप नियंत्रकों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। 19 मार्च से दो अप्रैल तक यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसको लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.