बुलंदशहर, मार्च 4 -- जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में मंगलवार को हाईस्कूल में मुन्नाभाई को दूसरे छात्र की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। दोनों छात्र आपस में रिश्तेदार हैं। हाईस्कूल विज्ञान विषय में यह फर्जी छात्र पकड़ा गया है। फर्जी छात्र की पकड़ होते ही केंद्र में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। सूचना मिलते ही डीआईओएस केंद्र पर पहुंचे और केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए। मामले में दोनों छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। जिले में 110 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को पहली पाली में केंद्रों पर हाईस्कूल गणित विषय का पेपर था। परीक्षाओं में सिकंदराबाद तहसील के ककोड़ स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज ककोड़ को केंद्र बनाया गया है। केंद्र पर जिले के एक हायर सै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.