महोबा, फरवरी 23 -- महोबा, संवाददाता। बोर्ड परीक्षाएं जिले में शांति व्यवस्था के बीच चल रहीं है। सोमवार को हाईस्कूल के अंग्रेजी के पेपर में 558 और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के गणित के पेपर में 95 परीक्षाथियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सोमवार को पहली पॉली में हाईस्कूल का अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। 29 केंद्रों में चल रही परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में कराई जा रही है। अंग्रेजी विषय के पेपर में 11730 छात्रों में से 11172 परीक्षा में शामिल रहे जबकि 558 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें है। पहली पाली में इंटरमीडिएट की धुलाई पेपर में 243 परीक्षार्थियों में से 14 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का गणित और जीव विज्ञान विषय का पेपर था। परीक्षा में 3691 पंजीकृत छात्रों में से 3569 उपस्...