अलीगढ़, मई 15 -- क्वार्सी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर स्थित अपार्टमेंट से मंगलवार को हाईस्कूल में कम नंबर आने पर छात्र ने घर छोड़ दिया। इसके बाद वह मौसी के घर दिल्ली पहंुच गया। अब परिजन उसे दिल्ली लेने गए हैं। स्वर्ण जयंती नगर स्थित एक अपार्टमेंट निवासी 16 वर्षीय किशोर शहर के नामचीन स्कूल से कक्षा दसवीं की पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार को हाईस्कूल का रिजल्ट आ गया। परीक्षा में उसे 62 प्रतिशत अंक आए। नंबर कम आने पर वह तनाव में आ गया। दोपहर में परिजन सो रहे थे। इसी बीच वह घर से चला गया। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने आसपास के इलाके में रिश्तेदारियों में तलाश किया,लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। बुधवार को वह अपनी मौसी के घर दिल्ली पहंुच गया। वहां पहंुचकर पिता को फोन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.