लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बहराइच में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार रोड़वेज बस ने दो होनहार छात्रों की जिंदगी छीन ली। बहराइच-रूपईडीहा हाईवे पर झिंगटा घाट स्थित हनुमान मंदिर के पास एक बेलगाम बस ने बाइक सवार दो छात्रों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्र करीब 15 फुट दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने घायल छात्रों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रामगांव थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी मस्तराम (17), पुत्र आशाराम, और झिंगहा निवासी रोहित (17), पुत्र परशुराम, के रूप में हुई है। दोनों छात्र हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए सुबह करीब 6:30 बजे बाइक से अपने परीक्षा केंद्र जा रहे थे। इस दौरान तेज गति से आई बस ने बाइक पर पीछे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.