बरेली, फरवरी 22 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार को भी जारी रहीं। सुबह की पाली में हाईस्कूल के छात्रों ने गृह विज्ञान की परीक्षा दी। परीक्षा के बाद छात्राओं ने बताया कि पेपर आसान था और वे इसे जल्दी हल कर पाईं। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों ने इतिहास विषय की परीक्षा दी। छात्रों ने बताया कि पेपर सरल था, लेकिन मानचित्र व ऐतिहासिक तिथियों ने कुछ अधिक समय लिया। वहीं इंटर के व्यवसायिक शिक्षा के पेपर में छात्र चकराए। दोनों पालियों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को प्रथम पाली में हुई गृह विज्ञान की परीक्षा में कुल 17083 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जि...