महोबा, फरवरी 21 -- महोबा, संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जिले में चाक चौबंद व्यवसथा के बीच चल रहीं है। हाईस्कूल में समाजिक विज्ञान में 579 और इंटरमीडिएट में 349 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अब तक जिले में एक भी नकलची नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया है। शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल का समाजिक विज्ञान का पेपर हुआ। जिसमें 12022 छात्र पंजीकृत थे मगर 11432 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो सके। 579 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर हुआ जिसमें 9181 छात्रों में से 8832 परीक्षार्थी शामिल हुए। 349 ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्रों का निरीक्षण किया गया। पहलीपाली में इंटरमीडिएट का कृषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.