संभल, फरवरी 24 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की चल रही बोर्ड परीक्षाओं में सोमवार को जिले में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल की अंग्रेजी तथा इंटरमीडिएट की गणित व जीवविज्ञान और वोकेशनल तृतीय विषय की परीक्षाओं में कुल 2284 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई थी। सोमवार को प्रथम पाली में सुबह 8.30 बजे हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित हुई। इस विषय में 27,670 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 26,111 ने परीक्षा दी, जबकि 1,559 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट की वोकेशनल तृतीय विषय की परीक्षा भी हुई। इसमें 160 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 153 उपस्थित हुए और 7 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दूसरी पाली...