पीलीभीत, फरवरी 22 -- पीलीभीत, संवाददाता। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जिले भर के 69 केंद्रों पर संचालित हो रही हैं। इन परीक्षाओं की निगरानी के लिए सचल दल कर रहे है। शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान के पेपर में पंजीकृत 8096 में से 7643 परीक्षार्थी उपस्थित और 453 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट परिधान रचना, बहीखाता शास्त्र, फल एवं खाद्य संरक्षण में पंजीकृत 71 में से 67 परीक्षार्थी उपस्थित और चार अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट इतिहास के पेपर में 1285 में से 1219 परीक्षार्थी उपस्थित और 66 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में सचल दल अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण करते रहे। जनपदीय कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की भी निगरानी होती रही। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया क...