अमरोहा, मार्च 7 -- हाईस्कूल की परीक्षा दे रही छात्रा की अचानक हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी गजब सिंह की पुत्री मिंकल शुक्रवार सुबह पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा शिव इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर दे रही थी। यहां अचानक ही उसकी तबियत बिगड़ गई। परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। आननफानन उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी पर छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.