गंगापार, फरवरी 20 -- थाना क्षेत्र शंकरगढ़ के गढ़वा किला के समीप शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाई स्कूल की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र घायल हो गए। घटना से परिजनों एवं स्कूल प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लालापुर की ओर से तीन छात्र बाइक से परीक्षा देने जा रहे थे। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा किला के पास किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो जाने के कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने 16 वर्षीय शिवकुमार पुत्र शिवप्रसाद निवासी प्रतापपुर, थाना लालापुर, जनपद प्रयागराज को मृत घोषित कर दिया। 16 वर्षीय सुवेद्र कुमार पुत्र राकेश कुमार निव...