जौनपुर, जनवरी 6 -- जौनपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं आज यानी मंगलवार से शुरू होंगी। 661 विद्यालयों के 1.31 लाख से अधिक परिक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं 6 जनवरी से 15 जनवरी तक होंगी। दोपहर 12 बजे से 3.15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र समय से पहुंचा दिए गए हैं। सभी प्रधानाचार्यों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का समय से मूल्यांकन कराया जाएगा और छात्रों को उनके अंक बताए जाएंगे, ताकि वे बोर्ड परीक्षा से पहले अपनी तैयारी को और बेहतर कर सकें। कुल मिलाकर, प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशास...