प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड और एनसीईआरटी परख के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बहुआयामी प्रगतिपत्र (होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड या एचपीसी) एवं मॉडल प्रश्नपत्र क्वेश्चन पेपर टेम्पलेट (क्यूटीपी) को लेकर गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान झूंसी में आयोजित पांच दिनी कार्यशाला के चौथे दिन गुरुवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्रों के मानकीकृत प्रारूप की समीक्षा करके उसकी समता एवं विषमता पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही परख के रिसोर्स पर्सन ने जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। यूपी बोर्ड के विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों से विचार-विमर्श किया। मूल्यांकन के प्रारूप जैसे मूल्यांकन के उद्देश्य पर बल, प्रश्न के स्वरूप पर बल और पाठ्यक्रम के इकाईवार विभाजन पर दिए गए भारांक इत्यादि को स्पष्ट करते हुए बताया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.