हमीरपुर, फरवरी 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा में सुबह पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी का प्रश्न पत्र होने व दोपहर पाली में इंटरमीडिएट गणित व विज्ञान की परीक्षा संपन्न कराई गई। इस दौरान कंट्रोल रूम के जरिए सभी परीक्षा केंद्रों में सघन नजर रखी गई। जिसमें 845 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को सुबह पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई गई। जिसमें पंजीकृत-14836 के सापेक्ष 14157 ने परीक्षा दी जबकि 679 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट खाद्य संरक्षण की परीक्षा में 201 के सापेक्ष 191 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि दस परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सायंकालीन पाली में इंटरमीडिएट गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें पंजीकृत 650...