धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने गुरुवार को शंकर दयाल प्लस टू उच्च विद्यालय रोआम, टीएपी प्लस टू उच्च विद्यालय तोपचांची एवं कस्तूरबा गांधी झारखंड आवासीय विद्यालय तोपचांची में स्कूली छात्रों को आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय में यूथ रेडक्रॉस का चयन, मॉक ड्रिल का भी आयोजन हुआ। मौके पर सोसाइटी धनबाद की कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्वेताम्बरा पाठक, प्रधानाचार्य डबलू कुमार डे, प्रधानाचार्य डॉ ओमप्रकाश पांडेय, प्रधानाचार्य कुमारी सुनीता महतो समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.