बदायूं, दिसम्बर 30 -- उघैती। बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर सोमवार शाम एक बुजुर्ग महिला की बकरी को बाइक सवार उठा ले गए। महिला ने करीब तीन किलोमीटर तक उनका पीछा किया, लेकिन शातिर बाइक से फरार हो गए। सूचना के आधार पर पुलिस ने शातिरों की तलाश में सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है, हालांकि पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। गांव चाचीपुर निवासी रेशमा सोमवार शाम करीब चार बजे अपनी दो बकरियां चरा रही थीं। तभी इस्लामनगर की ओर से आए दो बाइक सवार शातिर चोरों ने उनकी एक बकरी उठा ली। इसके बाद बकरी को बाइक पर बैठाकर उघैती की ओर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला रोती-बिलखती हुई शातिर चोरों का पीछा करते हुए कस्बे तक पहुंच गई, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। प्रभारी निरीक्षक ऋषि पाल सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज देखने के निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.