बागपत, फरवरी 24 -- बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार की रात बावली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई,जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई किए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। नगर की नई बस्ती के रहने वाले अकदस पुत्र अतीक अहमद सोमवार की रात कार में सवार होकर अपने चचेरे भाई आरिश व दोस्त अरमान व रॉकी के साथ किसी काम से किशनपुर बिराल जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिससे कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान अकदस ने दम तोड़ दिया। बताया कि अरमान और रॉकी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। अकदस की मौ...